चेन्नई के पास रेल हादसा, 19 लोग घायल, एक्सीडेंट से पहले मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस को झटका लगा
तमिलनाडु. देर रात 9 बजे मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाडी से टकरा गई। हादसा कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस स्टेशन की चेन्नई से दूरी 41 किमी है। दक्षिणी रेलवे के अनुसार हादसा रात 8.30 बजे हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 19 लोग घायल हुए है। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।
चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार बागमती एक्सप्रेस ने रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस किया था। लोको पायलट के अनुसार ट्रेन में जोर का झटका लगा, इसके बाद ट्रेन मेन लान छोडकर लूपलाइन में चली गई और ट्रैक पर खडी मालगाडी को पीछे से टक्कर मारी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 किमी से ज्यादा थी। हालांकि रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

