चुनाव आयोग ने देर रात दतिया एसपी अमनसिंह को हटाया
दतिया. चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार की देर रात गृहविभाग ने दतिया के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को हटा दिया है। इसके पहले मंगलवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने दतिया के कलेक्टा संजय कुमार को हटाकर बी विजय दत्ता को पदस्थ किया था।
जानकारी के अनुसार राठौड़ के स्थान पर भोपाल में साइबर सेल में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ गुरूकरण सिंह को पदस्थ किया है। दरअसल कुछ दिन पहले दतिया के भांडेर में चुनावी रैली में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहीत कांग्रेसी नेताओं पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया था जबकि अन्य दलों के नेताओं की सभा में गाइडलाइन का पालन नहीं करने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
