चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोनेरिया निलंबित] शराब के नशे में अस्पताल पहुँचकर स्टाफ के साथ अभद्रता भारी पड़ी
ग्वालियर – शराब पीकर अस्पताल पहुँचना और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता करना चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेश दोनेरिया को भारी पड़ा है। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने जिला चिकित्सालय श्योपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोनेरिया को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कलेक्टर श्योपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोनेरिया गत 18 – 19 सितम्बर की मध्य रात्रि में शराब का सेवन कर जिला चिकित्सालय श्योपुर में पहुँचे और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, नर्सिंग ऑफीसर व वॉर्ड बॉय के साथ अभद्रता कर कार्य में बाधा उत्पन्न की। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा समझाए जाने पर उनके साथ भी डॉ. दोनेरिया द्वारा अभद्रता की गई।

