चिकित्सक संपर्क रैली ग्वालियर से धुंआधार शुरुआत

ग्वालियर – चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ यात्रा का की शुरुआत, अचलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से की गई.. गजराराजे मेडिकल कॉलेज की सभागृह में सभी चिकित्सकों से संवाद किया इसके बाद सभी चिकित्सकों ने विशाल जन रैली के रूप में मेडिकल कालेज से यात्रा निकाल कर फ्लैग प्वाइंट , कटोरा ताल तक पूरी की । इसके बाद यात्रा को हरी झंडी, डॉ ए एस भल्ला(पूर्व आईएमए अध्यक्ष), डॉ राहुल सपरा, डा अखिलेश त्रिवेदी, डा माखन माहोर, द्वारा दिखाई गई। सभागृह में 400 की तादात में, डॉक्टर्स , चिकित्सा शिक्षक, मेडिकल ऑफिसर्स मौजूद रहे।
इस यात्रा में प्रोग्रेसिव मेडीकल टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल, मेडीकल ऑफिसर्स असोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ माधव हासानी, मेडीकल टीचर्स एसोसिएशन रतलाम के अध्यक्ष डॉ प्रवीण बघेल एवं इस चिकित्सकों के महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ राकेश मालवीय ने अपनी इस यात्रा को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में ले जाकर चिकित्सकों को एक जुट कर बेहतर चिकित्सा व्यवस्थाओं को बनाने के लिए आव्हान किया ।

