चड्डी-बनियान गिरोह हजीरा में इंडीकैश के एटीएम को तोड़ने का प्रयास, पुलिस का सायरन सुनते ही भागे बदमाश
ग्वालियर. एक बार फिर एटीएम को तोड़ने के प्रयास की घटना हुई है। लेकिन समय पर पहुंच की गश्त वहां से गुजरने पर बदमाश सफल नहीं हो पाये। पुलिस ने एटीएम खुला पड़ा देखा तो जांच पड़ताल कर संबंधित को खबर दी। घटना हजीरा के यादव धर्मकांटा स्थित इंडीकैश के एटीएम में 3 से 4 बजे के बीच हुई है। घटनास्थल के पास ही किसी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एटीएम बूथ में चड्डी -बनियान पहने कुछ लोगों को घुसे देखा था। चड्डी-बनियान में बदमाशों को जिक्र होते ही पुलिस को हरकत में आयी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर और पड़ोसी शहरों की सीमा पर सघनता से चैकिंग की है। चड्डी-बनियान गिरोह काफी खतरनाक होता है। यह 15 से 20 सदस्यों के गुट में घटना करते हैं और जिससे लूटपाट करते हैं उसे मारते पीटते भी है।
क्या है पूरा मामला
हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि यादव धर्मकांटा स्थित इंडीकैश बैंक का ATM है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात 3 से 4 बजे के बीच तीन नकाबपोश बदमाशों ने ATM मशीन को तोड़ना शुरू कर दिया। बदमाश वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले ही ATM बूथ के पास ही एक मकान में रहने वालों ने ATM तोड़ने की आहट सुनी। उन्होंने छत से देखा तो तीन बदमाश ATM तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बदमाशों को देखते ही पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल ने हजीरा थाना पुलिस को सूचना दी। मामले का पता चलते ही मोबाइल में गश्त कर रहे एसआई नरेन्द्र छिकारा, प्रधान आरक्षक रघुवीर गुर्जर, आरक्षक समरथ, कमलेश चौरसिया, नरेश शाक्य, विकास व एफआरवी 19 पर पदस्थ पायलट रामराज सिंह तोमर मौके पर पहुंचे।
पुलिस गाड़ी का सायरन सुनते ही भागे बदमाश
जैसे ही पुलिस एटीएम के पास पहुंची तो 3 युवक पुलिस की गाडि़यों की आवाज सुनकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कराई तो बदमाश रेलवे लाईन पार कर दूसरी ओर चले गये। पुलिस ने पैदल बदमाशों का पीछा किया। लेकिन रात के अंधेरे में वह कहीं घुम हो गये।
पडोसी के बाहर बंद कर दिये दरवाजे
जिस पड़ोसी ने पुलिस को बदमाशों की सूचना दी और बदमाशों ने पहले ही उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिये थे। जिससे जगार होने पर बाहर न आ सके। इस तरह की प्लानिंग कर वारदात करने की ट्रिक चड्डी-बनियान गिरोह की लगती है।
कैमरों की फुटेज से बदमाशों की तलाश
पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने के लिये आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगालने शुरू कर दिया है। पुलिस को ऐसा इनपुट मिला है कि एटीएम तोड़फोड़ करने वाले चड्डी बनियान गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। इस पर ही पुलिस अधिक सतर्क हैं। यह गिरोह हाइवे किनारे बसे मोहल्ले, कॉलोनी को अपना टारगेट बना सकता है।

