चंद मिनटों में बाइक का लॉक खोला हुए फरार, CCTV में घटना हुई कैद
ग्वालियर. तीन शातिर नकाबपोश चोरों द्वारा घर के बाहर रखी बाइक चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीनों चोर एक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर पहुंचे जिसमें से एक चोर आसपास के लोगों पर नजर रखा हुआ था और दूसरा चोर बाइक पर ही बैठा रहा वहीं तीसरा चोर ने घर के बाहर रखी बाइक में मास्टर चाबी से ताला खोल दिया और उसके बाद एक के बाद एक तीनों चोर वहां से बाइक चुराकर फरार हो गए। वही वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारी को संज्ञान में आते ही तत्काल CCTV पुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आसपास देखा नहीं मिली बाइक
बाइक चुराते चोरों का यह वीडियो ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के तानसेन रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर का बताया जा रहा है। बता दें कि ग्राम भितरवार में रहने वाला 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र कोली पुत्र प्यारेलाल कोली लोको तानसेन अपार्टमेंट में किराए से फ्लैट लेकर पढ़ाई कर रहा है। 24 नवंबर 2022 को पुष्पेन्द्र कोली का भाई विनोद कोली भितरवार से अपनी अपाचे गाड़ी क्रमांक MP33 MS 1844 से मिलने ग्वालियर रात के करीब 8:30 बजे आया था। जहां वह अपनी अपाचे गाड़ी को अपार्टमेंट के बाद भाई से मिलने के लिए फ्लैट में चला गया। 1 घंटे बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी उसने बाइक को आसपास तलाश किया। लेकिन उसकी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला बाइक चोरी होने का एहसास होते ही थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर तत्काल आसपास लगे CCTV खंगाले तो उसमें तीन चोर बाइक चोरी करते हुए नजर आए। जिसपर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

