ग्वालियर में 6 जगह होगा रावण दहन
ग्वालियर. शहर में शनिवार को दशहरा के मौके पर 6 स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा। शहर में सबसे बडे रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर जलाएं जाएंगे। यहां 65 फीट का रावण और 60-60 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके अलावा थाटीपुर दशहरा मैदान, डीडी नगर रामलीला मैदान, जीवाजी क्लब, लोको एरिया में रावण दहन किया जाएगा। बता दें कि फूलबाग पर पिछले 15 दिन से 6 कारीगर लगातार पुतलों का निर्माण कर रहे है। दशहार के मौके पर हजारों की संख्या में लोग पुतला देखने के लिए फूलबाग मैदान पहुंचते है। उससे पहले रामलीला से चल समारोह निकलेगा जो शह में घूमकर वापस फूलबाग पहुंचेगा।
फूलबाग में 65 फिट के रावण का दहन
ग्वालियर में विजयादशमीं के अवसर पर शहर में छह स्पॉट पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। ग्वालियर में सबसे पुराना रावण दहन फूलबाग पर होगा। यहां 78 वर्ष से रावण दहन होता चला आ रहा है। यह आयोजन पहले छत्री मैदान पर होता था, पर अब फूलबाग पर होता है। शहर के ह्रदय स्थल फूलबाग पर 65 फीट का रावण, 60-60 फीट के मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएग। इसके साथ ही ग्वालियर का दूसरा सबसे ऊंचा रावण शताब्दीपुरम-डीडी नगर में 65 फीट का दहन किया जाएगा। इस दौरान सभी आयोजनों में काफी संख्या में शहर के लोग पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर पर ट्रैफिक डायवर्ट से लेकर पार्किंग तक के इंतजाम किए हैं।

