ग्वालियर में सिंधिया फिर से बीजेपी के पोस्टर से गायब
ग्वालियर. ग्वालियर चंबल के पोस्टर बॉय ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के पोस्टर से फिर गायब हो गए। उनके गढ़ के ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 3 पोस्टर्स लगे जो उन्होंने ग्वालियर पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल के समर्थन में लगवाए है। तीन में से दो पोसटर्स पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की फोटो लगी है लेकिन सिंधिया की नहीं लगी है।
वहीं एक पोस्टर ऐसा भी है जिसमें मुन्ना लाल गोयल की फोटो लगाकर उनके लिए वोट मांगे जा रहे है। इस पोस्टर में 4 बीजेपी नेताओं की फोटो है जिनमें सीएम शिवराज, सिंधिया, केंद्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा दिखाई दे रहे है। इससे पहले फरवरी और मार्च में भी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, जो कि सिंधिया घराने का गढ़ कहा जाता है वहां कांग्रेस ने सिंधिया को उनके पोस्टर में जगह नहीं दी थी जिसके बाद सिंधिया ने अपने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था, और बीजेपी के पोस्टर में भी वहीं देखने को मिल रहा है।

