Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में रेलवे का टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट, धूम्रपान और गंदगी पर कार्रवाई

ग्वालियर. रेलवे ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाते हुए बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 22 यात्रियों को पकड़ा है। रेलवे ने इन यात्रियों से धूम्रपान करने, गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 7,875 रुपए का जुर्माना वसूला है।
अचानक शुरू हुई कार्रवाई से ट्रेनों में हड़कंप
जांच के दौरान कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते, अनियमित यात्रा करते, बिना बुकिंग अधिक सामान ले जाते, ट्रेन में गंदगी फैलाते और धूम्रपान करते हुए पाए गए। सभी दोषी यात्रियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। रेलवे को लंबे समय से ग्वालियर की मेमू ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोगों के बिना टिकट यात्रा करने की शिकायत मिल रही थी। झांसी रेल मंडल को सूचना मिलने के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नियमों के पालन के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरके वर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 21125 और 64636 मेमू सहित विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से ट्रेनों में हड़कंप मच गया और कुछ यात्रियों ने भागने का भी प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş