ग्वालियर में युवक को धक्का देकर बाइक से गिराया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
ग्वालियर. एक युवक को धक्का देकर पहले बाइक से गिराया फिल कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, घटना सोमवार सुबह कैलाश टॉकीज के पास इंद्रमणि मॉल की है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अवैध संबंध के संदेह में हमलावर ने युवक पर हमला किया है। कुछ समय पूर्व भी थाना में दोनों का राजीनामा हुआ था फिलहाल हमलावर फरार है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नई सड़क स्थित शांति नगर निवासी समीर खान मैकेनिक है, शिंदे की छावनी पर एक दुकान पर काम करता है। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी वह घर से दुकान जा रहा था। अभी वह राम मंदिर के पास स्थित इंद्रमणि मॉल के सामने पहुंचा ही था कि तभी एक युवक ने उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। बाइक गिरने के बाद समीर संभलने का प्रयास कर रहा था कि तभी युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। दिन दहाड़े इस तरह कुल्हाड़ी मारने की घटना से वहां दहशत फैल गई। युवक के घायल होने पर हमलावर अपनी बाइक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हमलावर की पहचान अनवर खान के रूप में हुई है।
पूरा विवाद अवैध संबंधों को लेकर हुआ
समीर से पहले भी उसका विवाद होता रहा है। यह पूरा विवाद अवैध संबंधों को लेकर है। इस मामले में माधवगंज थाना में कुछ महीने पहले यह झगड़ा करने के बाद राजीनामा कर चुके है। बता दें कि जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि हमले में समीर पर कुल्हाड़ी के पांच हमले किए गए है, उसकी दो हड्डी भी टूट गई है फिलहाल युवक की हालत गंभी बनी हुई है।

