Latestराज्य

ग्वालियर में बिजली कंपनी की लापरवाही, 1.75 लाख बकाया होने पर घर में सोए युवक को बाहर ताला बंद कर दिया

ग्वालियर. ग्वालियर में बिजली कंपनी वाले अपनी मनमर्जी पर उतर आए, 1.75 लाख रुपए बकाया होने पर बिजली कर्मचारी एक मकान को सील कर आए, यह तक नहीं देखा कि अंदर कोई सो राह है। जब मकान में रहने वाले युवक की नींद खुली तो वह बालकनी से शोर मचाने लगा। मोहल्ले के लोगों ने हंगमा किया तो बिजली कंपी के कर्मचारी लौटे जिसके बाद मकान पर लगी सील तोड़ नहीं सकते थे इसलिए घर पर सीढ़ी लगाकर वहां फंसे युवक को बाहर निकाला गया जबकि सील करते समय लोगों ने बताया था कि अंदर मकान में रहने वाला जितेन्द्र तोमर है। उधर बिजली कंपनी के कर्मचारी ऐसी किसी घटना होने से इनकार करते रहे।
जानकारी के अनुसार कंपू जोन स्थित चला कोठार में जितेन्द्र सिंह तोमर रहते है, बिजली का मीटर महाराज सिंह के नाम पर है और उसी नाम से बिजली का बिल आता है। 1 लाख 75 हजार 505 रुपए का बिजली का बिल बकाया था। बिजली कंपनी के कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं हो रहा था। गुरूवार को डिफाल्टर महाराज सिंह के मकान पर कुर्की करने के लिए बिजली विभाग की टीम एई कंपू जोन महेश कोली के नेतृत्व में पहुंची थी। यहां टीम ने पहले मकान पर कुर्की का नोटिस चिपकाया और उसे बाहर से सील कर दिया इसके बाद टीम वहां से चली आई।
घर में फंसा रहा युवक
जब बिजली विभाग की टीम मकान को सील करन चली गई तो उसके करीब 15 मिनट बाद मकान में रहने वाला जितेंद्र तोमर चिल्लाने लगा। वह बालकनी में खड़ा होकर शोर मचा रहा था कि उसे किसी ने घर में बंद कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। माजरा समझ में आने के बाद उन लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी संतोष राठौर ने घर के अंदर बंद जितेंद्र के वीडियो बनाकर सोशाल मीडिया पर डाल दिए, उन्होंने मंत्री प्रद्युम्न सिंह और क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पाठक को भी फोन किया फिर काफी मशक्कत के बाद बिजली कंपनी का स्टाफ गाड़ी लेकर वापस वहां पहुंचा इसके बाद घर में दूसरी मंजिल पर फंसे जितेंद्र को घर से बाहर निकाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş