ग्वालियर में पहला टी-20 मैच, स्लो पिच, बांग्लादेश का मानना स्पिन अटैक ठीक रहेगा
ग्वालियर. शहर के श्रीमंत माधवराव क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बांग्लादेश ने स्लो बताया है। शनिवार को फाइनल प्रैक्टिस सेशन के बाद मीडिया से बातचीत में बांग्लादेशी के बैट्समैन तौहीद र्हदोय ने कहा यहां स्पिन अटैक ठीक रहेगा। हम एक कडा मुकाबला खेलने और जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया के कैप्टन सूर्य कुमार यादव ने पिच को ठीक बताया। उन्होंने कहा, ‘रविवार को होने वाले मैच में लेफ्ट हैंड ओपनर अभिषेक के साथ संजू सेमसंग पारी की शुरुआत करेंगे। टीम इंडिया में दो तेज बॉलर रहेंगे।’ मतलब अर्शदीप सिंह, मयंक यादव बॉलिंग की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। बीच में ऑलराउंडर हार्दिक पांडया, शिवम दुबे, रियान पराग रहेंगे। ऐसे संकेत भारतीय कप्तान ने दिए हैं। 3 मैच की टी-20 सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।
दूसरी पारी में ड्यू रहेगा फैक्टर, इंडियन कैप्टन ने जताई चिंता
बातचीत के दौरान सूर्य कुमार यादव ने बताया कहा, ‘अब मौसम बदल रहा है। ग्वालियर में देखना होगा कि दूसरी पारी में ड्यू कितना असर डालती है। अगर ड्यू फैक्टर होता है तो सेकंड पारी में बैटिंग ज्यादा आसान हो जाएगी। जब उनसे पिच के बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था, अभी उस पर खेल लें, तभी उसके बारे में सही आकलन किया जा सकता है, लेकिन मुख्य पिच के आसपास प्रैक्टिस पिच पर खेल अच्छा चल रहा है। इससे लग रहा है कि पिच अच्छी खेलेगी। भारत दो फास्ट बॉलर और तीन स्पिनर के साथ खेल सकती है।

