Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर में दलित संगठनों का भारत बंद रहा बेअसर रहा, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

ग्वालियर. SC-ST के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ दलित संगठनों ने बुधवार 1 अगस्त को भारत बंद का ग्वालियर बंद बेअसर देखने को मिला रहा है। शहर का हृदयस्थल पर तो पूरी तरह से बेअसर रहा। व्यापारियों ने दुकानें खोली है। सोशल मीडिया पर संपूर्ण भारत बंद का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस भारत बंद की कमान बहुजन समाज पार्टी संभाल रही थी। अन्य दलित संगठन भी अपना समर्थन दे रहे है।
भारत बंद के दौरान कोई उपद्रव या घटना न हो इसके लिये पुलिस बल के लगभग 3 हजार जवान पूरे शहर में तैनात किये गये थे। शहर के बाजारों से लेकर हाइवे तक पर पुलिस नजर रख रही थी। हर आने वाले पर नजर रखी जा रही है। दलित वर्ग की राजनीति करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही थी। सोशल मीडिया पर साइबर सेल द्वारा हर पोस्ट पर नजर रखी जा रही थी।
ठाठीपुर और सिटीसेंटर पर मिली खुली दुकानें
सुबह से लेकर शाम तक सिटीसेंटर, पटेलनगर से लेकर गोविंदपुरी इलाके में पूरी तरह से दुकानें खुली देखी गयी है। जबकि झलकारीबाई पार्क के में एकत्र हो रहे बसपा कार्यकर्त्ताओं के बाद भी ठाठीपुर में बंद बेअसर देखने को मिला।
दोपहर 11 बजे खुली थी दुकाने
दोपहर 11 बजे पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़े की दुकाने पूरी तरह से खुली थी और यहां पर किसी तरह का भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। दूसरी ओर गांधी मार्केट, सराफाबाजार के सभी प्रतिष्ठान खुले पाये गये। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घट पाये इसके लिये महाराज बाड़े भारी तादाद में पुलिस तैनात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *