LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में डाटा एंट्री व बिटक्वाइन के नाम पर कारोबारी से 55 लाख ठगे

ग्वालियर. प्रॉपर्टी कारोबारियों से 3 ठगों ने डाटा एंट्री और बिटक्वाइन का काम करने का झांसा देकर करीब 55 लाख रुपए ठग लिए। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गांधी रोड की है। ठगी का पता चलते ही पीडि़त व्यापारी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपेन्द्र अवस्थी व विशाल सिंह निवासी दिल्ली आए
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि आकाश कुमार प्रॉपर्टी व्यापारी है और उनके साथ ही रोहित कुमार उनका पार्टनर है। कुछ माह पूर्व उनके कार्यालय पर दीपेन्द्र अवस्थी व विशाल सिंह निवासी दिल्ली आए और उन्हें डाटा एंट्री का काम करने को कहा साथ ही बताया कि इस काम में प्रतिमाह उन्हें लाखों रुपए का फायदा होगा इसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए देने होंगे। उनकी बात मानकर उन्होंने काम शुरू किया और पहले माह काम के बदले में 7 लाख 80 हजार रुपए मिले जिसमें से खर्चा काटकर उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए का फायदा हुआ। इसी तरह उन्होंने काम बढ़ाने की कह कर उनसे फिर 5 लाख रुपए लिए और इसके बाद वे पैमेंट करने में बहाने बनाने लगे।
कारोबारियों से 55 लाख रुपए जमा कराए
डाटा एंट्री का काम 2 माह बगैर पैमेंट करने के बाद दीपेन्द्र व विशाल ने उन्हें दिल्ली पैमेंट लेने के लिए बुलाया। यहां पर विशाल सिंह ने अपने पिता अग्रेश बहादुर व आलोक सिंह से मिलाया और उन्होंने मोटा लाभ दिलाने के नाम पर पैसा क्रिप्टो करेंसी/बिटक्वाइन में लगाने को कहा और उनकी बातों में आकर आकाश ने 31 लाख 80 हजार रुपए और उसके पार्टनर ने 28 लाख रुपए लगाए। इस तरह उन्होंने कुल 55 लाख रुपए उनसे जमा करा लिए।
ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू
रुपए जमा होने के बाद वे पैमेंट का इंतजार करते रहे लेकिन उनके खाते में एक भी रुपया नहीं आया। कभी वे कहते मां की तबियत खराब है तो कभी किसी अन्य की बीमारी का झांसा देकर टरकाते रहे। इस पर शंका हुई और दो प्रॉपर्टी डीलरों से ठगों ने 55 लाख की ठगी की है। ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड लिख जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet atlasbet perabet perabet giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio perabet perabet giriş piabet holiganbet giriş celtabet galabet kulisbet pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş