Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में चाकू की नोक पर अपरहण का प्रयास, शोर सुनकर व्यापारी आरोपी से भिड़ गया

ग्वालियर. चाकू की नोक पर एक जीजा ने साली के अपरहण का प्रयास किया है। जीजा ने साली को कार में जबरन बैठा भी लिया था, लेकिन तभी वहां से गुजर रहे एक व्यापारी ने लड़की का शोर सुनकर उसकी मदद की। व्यापारी आरोपी से भिड़ गया इसी समय वहां से गुजर रहे एक सीएसपी और उनके गनर ने हालात को संभाला। आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी दतिया का रहने वाला है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। यही कारण था कि वह साली का अपहरण करने आया था। घटना झांसी रोड के चेतकपुरी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

व्यापारी ने बिना डरे कार के पास जाकर बचाने का प्रयास किया
रविवार रात को चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी मनोज अग्रवाल अपने चुनाव प्रचार के लिए चेतकपुरी से निकल रहे थे। अभी चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव होने वाले हैं। इसी समय उन्होंने एक लड़की की शोर सुना। उन्होंने देखा कि एक इको कार में दो युवक एक लड़की को अपहरण कर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एक युवक के हाथ में चाकू भी था। लड़की का शोर सुनकर व्यापारी ने बिना डरे कार के पास जाकर उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर कार चालक भाग गया, लेकिन लड़की को ले जा रहे युवक को उन्होंने पकड़ लिया। ठीक इसी समय वहां से सीएसपी विजय भदौरिया अपने परिवार के साथ गुजर रहे थे। सड़क पर यह सीन देखकर तत्काल उन्होंने अपने गनर की मदद से आरोपी को पकड़कर झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जिसकी पहचान दतिया के इदरगंढ़ निवासी महेश साहू के रूप में हुई है। जब पूछताछ की गई तो पता लगा कि जिस लड़की के अपहरण का वह प्रयास कर रहा था वह उसकी साली है। इसके बाद पुलिस उसको थाने लेकर पहुंची और अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई झांसी रोड संजीव नयन शर्मा का कहना है कि आरोपी को पकड़ा गया है। उसका पत्नी से विवाद था जिस पर वह अपनी साली को जबरन ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet matbet matbet holiganbet betcio galabet betplay betzula perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş betpark meritking grandpashabet grandpashabet betpas grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş radissonbet gameofbet romabet bahiscasino betgit ikimisli bahiscasino hilbet amkbet mercurecasino betcio betplay teosbet palacebet betsalvador betcio setrabet atlasbet