ग्वालियर में एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत, कार के 3 टुकड़े हुए
ग्वालियर. कार एक्सीडेंट में तीन दोस्तों की मौत हो गई, घायल दो दोस्त अस्पताल में भर्ती है। पांचों युवक शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामर्ने आ है। उनकी कार इतनी तेज स्पीड में थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकडे हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह शहर के झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी र्हावे परर सिथौली में हुआ। कार चला रहे संजय धाकड और उसमें सवार विवेक जोशी, ऋतिक मांझाी की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक अंकित व मोहिल घायल है। शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड की कार से देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाडिया पर गए थे। वापसी में संजय कार ड्राइव कर रहा था। शहर के बिल्कुल नजदीक सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई।
अचानक विचार बना और दर्शन करने निकल पड़े
घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं। उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए। पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी कार ले आया। माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र की कामना की।

