Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर बायपास पर ट्रक के चालक ने लगाए ब्रेक पीछे से आकर भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक की मौत

ग्वालियर. ग्वालियर बायपास पर तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रक के ब्रेक एक अन्य ट्रक चालक की मौत का कारण बन गए। बायपास पर दौड़ रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। हादसे में टकराने वाले ट्रक चालक की मौत हो गई है और हेल्पर घायल है। घटना ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार को जयगुरुदेव आश्रम के सामने हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुरानी छावनी में तेज रफ्तार वाहन के कट मारने से बाइक सवार डिवाइडर से टकराया और उसकी मौत हो गई।
यह है पूरी घटना
राजस्थान के धौलपुर निवासी कमल किशोर पुत्र केशराम ओझा ट्रक चालक है। वह बिलौआ में खदान पर गिट्टी भरने के लिए हेल्पर अकील खान के साथ आया हुआ था। गिट्टी भरने के बाद वह वापस राजस्थान जा रहे थे। अभी ग्वालियर वायपास स्थित सिरोल में जयगुरुदेव आश्रम के पास पहुंचे थे कि उसी समय आगे तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक नंबर HR55 AJ-6285 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ब्रेक लगा दिया। अचानक ट्रक रोके जाने से कमल किशोर ने भी ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कमल किशोर व हेल्पर को उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने जांच की तो कमल किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *