ग्वालियर पुलिस हरियाणा के नूह मेवात के सुनाना और ताबडू डेरा डाले हुए
ग्वालियर. मुरैना में 1 घंटा 47 मिनिट में ताबड़तोड एटीएम काटकर कैश लूटने वाली गैंग की तलाश में ग्वालियर और मुरैना की पुलिस हरियाणा नूह मेवात स्थित सुनाना और ताबडू गांव में डेरा डाले हुए है। जिन बदमाशों और गैंग पर पुलिस को संदेह है कि वह यहीं की है। पुलिस नइकी तलाश में दविश दे रही है लेकिन गांव में पुलिस घुसने का साहस नहीं कर पा रही है। पुलिस को आशा है कि उनको जिन बदमाशों की तलाश है वह नूह मेवात के सुनाना गांव और ताबडू गांव के रहने वाले हैं। यहां कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो ATM काटने मंे माहिर हैं। यहां ATM काटकर कैश लूटने की ट्रेनिंग दी जाती हैं। इसलिए पुलिस यहां डेरा जमाए हैं। पुलिस को लग रहा है कि यहां गैंग के सदस्यों को पकड़ने के बाद उन्हें ATM काटने और कैश लूटने की वारदातों का खुलासा करने में देर नहीं लगेगी।
शहर बदलते ही बदलते हैं नंबर प्लेट
– इन वारदात के पीछे हरियाणा की मेवाती गैंग है यह तो पुलिस को पूरी आशंका है। क्योंकि वारदात का तरीका उसकी गैंग का है। साल 2022 में एक के बाद एक तीन ATM इसी तरह काटे गए थे और 44 लाख रुपए लूटे गए थे। तब भी हरियाणा के नूह मेवात की गैंग थी। इसके मास्टर माइंड खुर्शीद को पुलिस ने हरियाणा में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद उसकी पूरी गैंग ग्वालियर-झांसी हाइवे से पकड़ी गई थी। गैंग नंबर प्लेट इसलिए बदलती थी कि स्टेट की नंबर प्लेट देखकर पुलिस कम ही जांच पड़ताल करती है। इससे वह आसानी से चैकिंग पॉइंट से निकल जाते हैं।
पुलिस का कहना
इस मामले में ASP क्राइम का कहना है कि ATM काटने वाली गैंग की तलाश में हमारी कई टीमंे काम कर रही है। हरियाण के मेवाती गैंग होने के संदेह पर वहां भी टीमें पहुंची है। पड़ताल जारी है जल्द हमें कामयाबी मिलेगी।

