ग्वालियर चंबल में लू का अलर्ट, MP में दो दिन बाद लुढ़केगा पारा
भोपाल. दोपहर को मऊगंज में हल्की बारिश हुई। रायसेन और सागर में आंधी के साथ तेज पानी गिरा। वहीं, इंदौर के महू में आंधी में घरों की टिन उड़ गए। मकानों में पानी भर गया और गृहस्थी का सामान भीग गया। मौसम विभाग के अनुसार, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, हरदा, बैतूल, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, डिंडौरी, रीवा, मऊगंज, मैहर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, इंदौर, सीहोर, देवास, बुरहानपुर और आगर जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले रविवार को कुल 24 जिलों में पानी गिरा, तेज हवा चली। इनमें रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, झाबुआ, धार, शाजापुर, बुरहानपुर, बैतूल, सीहोर, रायसेन, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, सीधी, बड़वानी, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, सागर और सिंगरौली शामिल हैं। उज्जैन के महिदपुर में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच पानी गिर गया। वहीं, रतलाम के सैलाना, शहडोल के जयसिंहनगर में करीब 1 इंच बारिश हुई।

