ग्वालियर के राकेश मोहन दीक्षित राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित
प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ 20 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2020 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2021 को किया जाएगा।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित राकेश मोहन दीक्षित
वर्तमान में ग्वालियर रेंज के आईजी अविनाश शर्मा के कार्यालय में तैनात पीए राकेश मोहन दीक्षित को राष्ट्रपति विश्ष्टि सेवा पदक प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि राकेश मोहन दीक्षित को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक से 2011 में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। आपकी नियुक्ति 20 अप्रैल 1981 में जिला मुरैना में सूबेदार के रूप में हुई थी। राकेश मोहन दीक्षित को पुलिस सेवा में 337 ईनाम मिल चुकी है।
राकेश मोहन दीक्षित ने यहां पर दी सेवायें
एसपी कार्यालय, एडी, ग्वालियर, डीआईजी चंबल रेंज, एसपी मुरैना, डीआईजी चंबल रेंज, एडीजी कार्यालय, ग्वालियर, डीआईजी चंबल रेंज, कार्यालय आईजी ग्वालियर।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी श्रीमती अनुराधा शंकर
निरीक्षक वरिष्ठ ग्रंथालय (लाइब्रेरीयन) पुलिस मुख्यालय भोपाल डॉ फरीद वज़मी
निरीक्षक (एम) स्टेनो पुलिस मुख्यालय भोपाल राकेश मोहन दिक्षित
निरीक्षक (एम) स्टेनो पुलिस मुख्यालय भोपाल भरत कुमार भावसर को देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल आरआरएस परिहार
उप सेनानी 23 वी वाहिनी भोपाल शानूअफताब अली
पुलिस अधीक्षक रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर संतोष कोरी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर दिलीपकुमार सोनी
इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय भोपाल दीपक कदम
प्रधान आरक्षक 7 वी वाहिनी भोपाल सीताराम तिवारी
प्रधान आरक्षक थाना पाबई पन्ना प्यारे गर्ग
प्रधान आरक्षक पीएस क्राइम ब्रांच भोपाल राजकुमार गौतम
आरक्षक 7 वी वाहिनी भोपाल मंगलसिंह यादव
आरक्षक 25 वी वाहिनी भोपाल राजेश कुमार पांण्डे
आरक्षक प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल रविनरेश मिश्रा
सूबेदार पुलिस मुख्यालय भोपाल सुनीलकुमार तिवारी
सूबेदार पुलिस मुख्यालय भोपाल बलरामसिंह राजपूत
इंस्पेक्टर होशंगाबाद रामराज गुप्ता
इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू भोपाल राजीव चौधरी
उप निरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल अनिल कुमार निगम
अगले साल 15 अगस्त को इन सभी को अलंकरण समारोह में ये पदक सौंपे जाएँगे।

