ग्वालियर के राज्यमंत्री भारत सिंह को कैबिनेट के दर्जा देकर प्रद्युम्न सिंह के समकक्ष खड़ा किया जा सकता है
ग्वालियर. शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के पहले पार्टी में आखिरी मंथन जारी है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ राज्य मंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खास और राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
बीजेपी सिंधिया के कारण कई अंदरूनी परेशानियां झेल रही
जानकारी के अनुसार इस समय बीजेपी सिंधिया के कारण कई अंदरूनी परेशानियां झेल रही है लिहाजा पूरी उम्मीद इस बात की है कि ग्वालियर ग्रामीण से विधायक और राज्यमंत्री भारत सिंह को कैबिनेट के दर्जा देकर उन्हें प्रद्युम्न सिंह तोमर के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया जाए। उम्मीद यही जताई जा रही है कि ग्वालियर ग्रामीण से विधायक और राज्यमंत्री भारत सिंह को कैबिनेट का दर्जा देकर उन्हें प्रद्युम्न सिंह के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया जाए ताकि पुराने कार्यकर्ता और सिंधिया समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बिठाया जा सके।

