गेल निदेशक रंगनाथन के बंगले पर CBI का छापा, 50 लाख से ज्यादा की रिश्वत का मामला
नई दिल्ली. CBI ने कथित रूप से रिश्वत के मामले में पब्लिक सेक्टर की कंपनी GAIL के निदेशक (मार्केटिंग) ईएस रंगनाथन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी है। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद CBI ने रंगनाथन के निवास समेत दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर सर्चिंग की है। CBI का दावा है कि वह अभी तक रंगनाथन के परिसर से 1.3 करोड़ रूपये नगद बरामद कर चुकी है। हालांकि अभी तक इस मामले में में रंगनाथन को गिरफ्तार नहीं किया है। लाभार्थियों से कथित तौर पर 50 LAKHS रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।
निजी कंपनियों को छूट देने के लिए ली गई रिश्वत
अधिकारियों के अनुसार कथित रिश्वत का मामला महारत्न कंपनी GAIL द्वारा विपणन किए जाने वाले पेट्रो केमिकल उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट देने से संबंधित है। सीबीआई ने शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस रंगनाथन के कार्यालय और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनके आवास सहित करीब आठ स्थानों पर छापे मारे।

