Latestराज्यराष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: ग्वालियर में 12 दिन बहेगी खेलों की सुर सरिता

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार शाम खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ हो गया है। मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की तरह संगीत की नगरी ग्वालियर में अब मंगलवार से 12 दिन (31 जनवरी से 11 फरवरी) तक खेलों की सुर सरिता बहेगी। ग्वालियर को हॉकी व बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के कम्पू स्थित हॉकी अकादमी और LNIPE खेल संस्थान में यह सारी प्रतियोगिताएं होंगी। मंगलवार को कंपू अकादमी स्थित बैडमिंटन कोर्ट में डबल्स और सिंगल्स के खेल होंगे। भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलमय होगी। मौका होगा यहाँ आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का । सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित तात्याटोपे स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक एवं प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की मौजूदगी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ हुआ। इस भव्य शुभारंभ को ग्वालियर के कम्पू खेल परिसर में बड़ी टीवी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण के जरिए प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रहे खिलाड़ियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने देखा।

31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने हैं खेल
ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के 8 शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगीं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेने आए हैं।

कम्पू खेल परिसर एवं LNIPE में दिखायेंगे खिलाड़ी अपना दमखम
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा LNIPE में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह LNIPE के मल्टीपर्पज हॉल में 1 से 5 फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। LNIPE के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet pusulabet alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş 1win betgit bahiscasino betgit teosbet palacebet betplay grandpashabet mercurecasino teosbet bungalov