LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

क्या सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कई गुटों में बटी BJP पार्टी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में आगामी वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की संभागवार बैठकों की शुरूआत आज से ग्वालियर-चम्बल संभाग से हो गयी हे। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत सीनियर नेता विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देने परद चर्चा हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती के लिये हो रही है बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिये नहीं हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की जरूरत नही, वह तो स्वयं घिरे हुए है
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा है कि इसकी जरूरत नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता की चुनी गयी सरकार को गिराने का काम किया था। 2023 में जनता इसका जवाब देगी। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद अब भाजपा कई गुटों में विभाजित हो गयी है। पार्टी ने तय किया है कि अब भोपाल के साथ-साथ संभाग और जिला स्तर पर बैठकें की जायेगी। पहले चरण में संभाग स्तरीय होगी। इसमें पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ क्षेत्र के सभी विधायक, पार्टी पदाधिकारी पूर्व विधायक और सांसदों को बुलाया जायेगा। कांग्रेस की संभागीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया को घेरने की आवश्यकता नहीं है। वह स्वयं ही घिरे हुए है। पार्टी की ओर से 2023 में कांग्रेस के बेहतर परफॉर्म के लिये विधायक, पूर्व विधायक और प्रमुख पदाधिकारियों से 121 भी चर्चा होगी और रणनीति तैयार होगी।
ग्वालियर -चम्बल वेस्ड फोकस रैलियां होगी
कंग्रेस का इस समय ग्वालियर-चम्बल संभाग पर खास फोकस हे। पार्टी की कद्दावर नेताओं का आने जाने का दौर शुरू हो गया है। हर रोज ही कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता वहां की चक्कर लगाकर कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस का फोकस है केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टारगेट करना। 7 जून को ग्वालियर में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता जुटने वाले हैं। कांग्रेस 7 मई को संभागीय बैठक करने जा रही है। इसकी शुरूआत ग्वालियर चम्बल इलाके से होने जा रही है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अरूण यादव समेत पार्टी के अन्य कई नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet