कोयला खदान में छत धंसने से 3 कर्मचारियों की मौत, बैतूल में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड हादसा
बैतूल. कोयला खदान में दबकर 3 कर्मचारियों की मौत हो गयी। तीनों की लाशें खदान से बाहर निकाले गये है। घटना वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटैड (्रडब्ल्यूसीएल) पाथाखेड़ा क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर 3 बजे हुआ है। यहां छतरपुर 1 खदान के मुहाने के नजदीक 3.5 किमी अन्दर कंट्यूनर मायनर सेक्शन में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बची छत ढह गयी। ऐसा बताया जा रहा है कोयला खदान की 10 मीटर की छत गिर गयी थी। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम और एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुंच गयी। रेस्क्यू टीम ने 3 लाशें खदान से बाहर निकाली है।
शुक्रवार की सुबह होगा पोस्टमार्टम
शुक्रवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा, एसपी निश्चल झारिया ने 3 की मौत होने की पुष्टि की है। एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया है कि सिर्फ 3 केजुअल्टी हीह ै। अन्दर और कोई नहीं फंसा है। सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिये घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। शुक्रवार की सुबह लाशों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।
आर्थिक मदद देने के कलेक्टर ने दिये आदेश
कलेक्टर नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये ।विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे भी मौके पर पहुंचे है। कलेक्टर ने जीएम, डब्ल्यूसीएल को लाइफ कवर स्कीम से डेढ़ लाख रूपये की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये और साथ एक्सग्रेसिया, ग्रेच्यूटी, कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी जल्द देने के निर्देश दिये हैं।
हादसे में इनकी हुई मौत
गोविंद कोसरिया (उम्र 37 वर्ष), पद- शिफ्ट इंचार्ज
रामप्रसाद चौहान (उम्र 46 वर्ष), पद- माइनिंग सरदार
रामदेव पंडोले (उम्र 49 वर्ष), पद- ओवरमैन

