Newsराजनीतिराज्य

केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का किसी समय हो सकता ऐलान

नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता हे। केन्द्र सरकार इस वर्ष की दूसरी छमाही के लिये कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर सकती है। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष की पहली छमाही के लिये डीए में 4% का इजाफा किया था। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 38प्रतिशत से बढ़कर 42प्रतिशत पर पहुंच गया था। खबर है कि एक बार फिर सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा कर सकती है।
महंगाई के आधार पर बढ़ता है महंगाई भत्ता
अगर केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा होता है तो यह 46% पर पहुंच जायेगा। इससे उनके वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। महंगाई दर को देखते हुए केन्द्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। महंगाई जितनी अधिक होगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी उतनी ही अधिक होती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो करता है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधारद पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş