केंद्रीयमंत्री रविशंकर बाल-बाल बचे
पटना. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान पटन एयरपोर्ट पर उतरते वक्त उनका हेलीकॉप्टर नीचे लगे कंटीले तारों से टकरा गया जिससे उनके हेलीकॉप्टर के ब्लेड टूट गए।
घटना में हेलीकॉप्टर के चारों ब्लड टूटे
जानकारी के अनुसार घटन उस समय हुई जब शनिवार की शाम रविशंकर प्रसाद बिहार के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार करके पटना वापस लौट रहे थे उस दौरान हेलीकॉप्टर में उनके साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी मौजूद थे। नीचे उतरने के दौरान उनका हेलीकॉप्टर पास में हो रहे निर्माण स्थल की ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया। इस घटना में हेलीकॉप्टर के चारों ब्लड टूट गए। हादसे में रविशंकर प्रसाद और दूसरे नेता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तीनों नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल अभी सभी नेता सुरक्षित है और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

