Uncategorized

कुंभ पर टीका-टिप्पणी करने वाले जितनी निंदा की जाये उतना कम-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अपने 2 दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंये। एयरपोर्ट पर सिंधिया ने सोनियां गांधी, राहुल गांधी और ममता बनर्जी के कुंभ पर दिये गये बयानों पर कहा हहै कि देश की धार्मिक पद्धति और विचारधारा को इस तरह से कलंकित करने से बुरी कोई बात नहीं हो सकती है। 3
50 करोड़ लोगों ने जाकर त्रिवेणी संगम में स्थान किया। 144 वर्ष के बाद यह मौका आया है। हमने स्वयं स्नान किया है। इसलिये मैं स्वयं को को सौभाग्यशाली मानता हूं। देश ही नहीं विश्वभर के लोग वहां पर आ रहे है। ऐसे में देशवासी ही ऐसे शब्दों का उपयोग कर रहे है तो इसकी जितनी भी निंदा करें वह कम होगी।
सिंधिया बोले- गिरेवान में झांके कांग्रेस
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को खुद के गिरेवान में झांकना चाहिए कि देश की समृद्धि और विकास में कितने रोडे़ अटकाए थे। रीवा, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य जगहों पर इन्वेस्टर्स मीट हो चुकी हैं। अब भोपाल में हो रही है। इसका स्वागत करने के बजाय इतनी नकारात्मक प्रवृत्ति कांग्रेस या कोई भी राजनीतिक दल रखेगा तो उनकी स्थिति भी देश की जनता के हृदय स्थल में उनकी सोच की तरह वही स्थान बनाएगी।
सिंधिया ने कहा-महिला सशक्तिकरण का जमाना
दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि रेखा गुप्ता जी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। वह एक जनसेवक रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही एक विशेषता है। यहां एक-एक व्यक्ति को मौका दिया जाता है। समर्पण भाव के आधार पर मान सम्मान दिया जाता है, इसलिए प्रधानमंत्री जी की जो सोच विचारधारा है एक भारत श्रेष्ठ भारत, जिसमें हर व्यक्ति के साथ हर महिला को मौका दिया जाता है। आज महिला सशक्तिकरण का जमाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *