Cyrus Mistry Accident-टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन

मुंबई . Cyrus Mistry Accident टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन () हो गया है। मुंबई के पास पालघर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गयी। साइरस मिस्त्री और 4 अन्य लोग पालघर की और जा रहे थे। तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
भारत के जाने-माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई । 54 साल के साइरस मिस्त्री के साथ यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब उनकी लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर डिवाइडर से टकरा गई । उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे । पता चला है कि सिल्वर मर्सिडीज को मुंबई की जानी-मानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) चला रही थीं और मिस्त्री पीछे बैठे थे । अनाहिता के पति डेरियस पंडोले (60) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए ।
आइए आपको बताते हैं कौन हैं अनाहिता पंडोले
जनवरी 2004 में बॉम्बे पारसी पंचायत के साथ मिलकर अनीता पंडोले ने द बॉम्बे पारसी पंचायत फर्टिलिटी प्रोजेक्ट शुरू किया ताकि पारसी समुदाय की गिरती जनसंख्या पर लगाम लगाई जा सके. इस प्रोजेक्ट का मकसद पारसी कपल्स को कम दरों पर अच्छा फर्टिलिटी ट्रीटमेंट मुहैया कराना था।
जियो पारसी स्कीम का आइडिया भी इसी फर्टिलिटी प्रोजेक्ट से आया था, जिसके पीछे सुझाव अनाहिता पंडोले ने दिए थे ।
उन्होंने वर्क आइडिया और लागू करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने चिकित्सा पहलुओं पर जियो पारसी टीम को गाइड भी किया।
टाटा संस के बने चेयरमैन

