कांग्रेस नेता के ठिकाने पर CBI का छापा, धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर रेड की कार्यवाही में जुटी सीबीआई
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम ने बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गर्वनर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर टीम पहुंची है। सभी से घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही है।
दरअसल, पीएससी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनायें सामने आयी है। जिसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गयी है। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।

