Uncategorized

करणी सेना ने दी चेतावनी-रामजीलाल सुमन पर 5 बजे हो कार्यवाही

आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ता शनिवार को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

आगरा. यूपी के आगरा में शनिवार को करणी सेना की प्रस्तावित ’’स्वमिभान रैली‘‘ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। राणा सांगा जयन्ती पर आयोजित यह जनसभा एतमादपुर इलाके के गढ़ी रामी गांव में हो रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिये गये बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर सपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो उनके आवास की तरफ माच्र किया जायेगा।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि अगर शाम 5 बजे तक सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी हे तो वह आगरा में उनके आवास तक माच्र करेंगे। करणी सेना की रैली में शामिल होने के लिये शुक्रवार की रात से ही अलग-अलग जिले और शहरों से लोग पहुंचने शुरू हो गये। इस रैली के लिये करीब 50 हजार स्क्वायर मीटर के खेत को समतल कर सभास्थल में तब्दील किया गया है हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी करणी सेना की रैली में शामिल होने आगरा पहुंचे हैं।
मेरी जान को खतरा-सुमन
इस दौरान सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान आया है उन्होंनें कहा हैकि हर किसी को विरोध की आजादी है। देश में विरोध करने का भी तरीका है। लेकिन करणी सेना ने जो तरीक अपनाया है। वह अराजकता का तरीका है। मेरा विचार है यह मेरे ऊपर नहीं बल्कि पीडीए पर हमला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *