Latestराज्यराष्ट्रीय

कनार्टक डीजीपी प्रवीण सूद होंगे CBI के नए निदेशक

नई दिल्ली. कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद अब सीबीआई के नए निदेशक होंगे। उन्हें दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र ने रविवार को कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। वे वर्तमान में कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यरत हैं।

निवर्तमान एजेंसी प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेने के बाद दो साल की अवधि के लिए CBI के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके नाम को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता (कांग्रेस) अधीर रंजन चौधरी की तीन सदस्यीय नियुक्ति समिति ने अंतिम रूप दिया।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कथित तौर पर पैनल की सिफारिश के आधार पर सूद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हालांकि आदेश का इंतजार है। CBI के निदेशक का कार्यकाल दो वर्ष के लिए निर्धारित होता है। सूद हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें 1 फरवरी, 2020 को कर्नाटक का डीजी और आईजीपी नियुक्त किया गया था और मई 2024 में उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş