कट्टा दिखाकर पति -पत्नी को धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा राउंड बरामद

ग्वालियर. पति पत्नी का कट्टा दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरवाई थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2.45 बजे आरोपी सोनू कु/ावाह को दबोच लिया है। आरोपी पटियावाला मोहल्ला सिंकदर कंपू का निवासी है। पुलिस ने आरोपी ने 315 बोर का कट्टा और जिन्दा राउंड बरामद किया गया है। दम्पत्ति को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो मेंआरोपी अपने साथी के साथ दम्पत्ति को कट्टा दिखाकर धमका रहा है। वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने पर कार्यवाही की गयी है।
आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सिकंदर कंपनी नाले के पास पहुंची। आरोपी को देखते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य थानों से उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी मंगवाया जा रहा है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

