ओडिशा हर साल आसानी से झेल लेता है तूफान, 25 वर्ष पहले आये महातूफान से क्या है कनेक्शन
नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘‘दाना’’ ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरूवार की सुबह से ही ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन दाना 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि दाना तूफान गुरूवार-शुक्रवार की रात भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरापोर्ट के पास से टकरायेगा। यह दोनों पुरी से सटे हुए है। इस बीच 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
शुक्रवार की सुबह साइक्लोन दाना के उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। इस तूफान का सबसे अधिक असर ओडिशा में होगा। तूफान से पहले 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला जाना है। ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने बताया है कि बुधवार की सुबह तक 10 लाख में से 30प्रतिशत लोगों को निकाला जा चुका है।

