ऐश्वर्या राय बच्चन से ED ने की 7 घंटे पूछताछ
मुंबई. पनामा पेपर्स लीक मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में बुलाया गया। ईडी ने ऐश्वर्या राय से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत करीब 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की। इस दौरान अभिनेत्री ने एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी सौंपे। ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंची थी। एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी दफ्तर पहुंचे थे जहां उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें कि पनामा पेपर्स लीक में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था। कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच शुरू की और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था। माना जा रहा है कि इस सिलसिले में अमिताभ बच्चन को भी समन भेजा जा सकता है।
पनामा पेपर्स में 500 बड़े नाम
दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है, जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी है।

