एसएएफ के जवान को रेत माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला, घायल जवान जिला अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर. रेत माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है जब डीजीपी विवेक जौहरी ग्वालियर-चंबल संभाग के अपराधों की समीक्षा कर रहे हैं उसी वक्त मुरैना के रेत माफियाओं ने एसएएफ के जवान को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मारने का प्रयास किया है। आपको बता दें कि यह एसएएफ का जवान वन विभाग की पूर्व एसडीओ श्रद्धा पांढरे की उस टीम में शामिल था जिसने रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की थी।
घायल जवान ने बताया कि एसडीओ श्रद्धा पांढरे के साथ कार्यवाही करने के बाद से वह रेत माफियाओं के निशाने पर था। रेत माफिया ने उनकी जान लेने के लिये हमला था। लेकिन माफिया के मंसूबे में सफल नहीं हो पाये थे। घायल जवान मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉन्स्टेबल की जान पर बन आई
कॉन्स्टेबल विनोद सिंह पुत्र मजबूत सिंह ने बताया, उसकी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बंगले पर है। वह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। उनके साथ प्रधान आरक्षक हरी सिंह यादव भी थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। वे बटालियन से निकलकर मुरैना रोड स्थित सेल टैक्स बैरियर पर पहुंचे ही थे। उसी वक्त नीले रंग का ट्रैक्टर रांग साइड से चला आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने विनोद को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद नीचे गिर गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हरीसिंह ने रिक्शा में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। कॉन्स्टेबल की जांघ में 20 टांके आए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।

