Newsमप्र छत्तीसगढ़

एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी से रेप, भोपाल में पति से झगड़ने के बाद दोस्त के बुलावे पर ग्वालियर आई थी, मदद के नाम पर दुष्कर्म

ग्वालियर. एक पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ उसके दोस्त के परिचित ने दुष्कर्म किया है। पीडि़ता 25 वर्षीय महिला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की निवासी है। 23 जनवरी को पति से झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर आ गयी थी। यहां से 2 दिन वह सिटीसेंटर स्थित होटल में ठहरी थी। उसके बाद दोस्त ने अपनी कलीग के उम्रदराज क्लाइंट के यहां उसे भेज दिया।
वह उसे विश्वविद्यालय थाना स्थित इलाके एक फ्लैट में ले गया और यहां पहले शराब पी। फिर जबरन पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी गमोरा होटल के पास सिटीसेंटर की है। पीडि़ता ने भोपाल लौटने केबाद वहां मामले की शिकायत की थी। जिस पर केस डायरी घटनास्थल ग्वालियर होने पर विश्वविद्यालय थाना आयी है। ग्वालियर में रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
क्या है मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसने बीकॉम की पढ़ाई की है। वर्ष 2021 तक इंडिगो एयरलाइंस की कर्मचारी रही हूं। अब पूरी तरह गृहिणी हूं। उसका पति से बिना बताए ऑफिस चले जाने पर झगड़ा हो गया था। ऑफिस से लौटने पर पति ने उससे मारपीट की थी। 23 जनवरी को झगड़ा हुआ तो वह नाराज होकर मंडीदीप चली गई। वहां से वापस भोपाल आई और ग्वालियर में रहने वाले अपने दोस्त नितिन भदौरिया से मोबाइल पर बात की। नितिन ने कहा कि वह ग्वालियर आ जाए। महिला ग्वालियर आई तो नितिन उसे अपने घर ले गया लेकिन उसके माता-पिता ने घर में रुकवाने से मना कर दिया। महिला को नितिन ने उस दिन एक होटल में रुकवाया और दूसरे दिन अपनी महिला दोस्त से मुलाकात करवाई। महिला दोस्त ने अपने क्लाइंट पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवाई जो उम्र में पीड़िता से काफी बड़ा था। पंकज उसे विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में गमोरा होटल के पास एक फ्लैट पर ले गया। उस फ्लैट के बाहर सीएसके चौधरी के नाम की नेम प्लेट लगी थी। 25 जनवरी की सुबह पंकज शुक्ला ने महिला को नाश्ता करवाया और रात को फिर फ्लैट पर पहुंच गया।
नशे में किया रेप
पंकज उसे अपने फ्लैट पर लेकर पहुंचा और बोला कि अब आराम से यहां पर रहों। इसके बाद वह उसके सामने ही शराब की बोतल खोलकर शराब पीने लगा । उसने महिला को पास बैठने के लिये कहा तो उसने पहले गंदी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और जब महिला ने विरोध किया तो जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़त महिला ने अपने दोस्त नितिन को कॉल किया। नितिने ने वहां से उसे निकलने के लिये कहा और युवती को किसी तरह स्टेशन तक पहुंचाया। घटना के बाद वह किसी तरह से स्टेशन पहुंची। यहां से पति को कॉल किया। पति उसे लेने के लिये स्टेशन आया । वह वापिस भोपाल चली गयी। भोपाल पहुंचने के बाद उसने पति को पूरी घटना बताई, पति के साथ वहां भोपाल में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेजी। जहां विश्वविद्यालय थाने में रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş