एमपीसीसीआई का 117वां स्थापना दिवस- रात्रि में 9 बजे सुप्रसिद्ध गायक, अल्ताफ राजा द्वारा अपने नगमें प्रस्तुत करेंगे
ग्वालियर, सिंधिया राजवंश द्बारा 26 मई1906 से स्थापित मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री अपनी सेवा यात्रा के 116 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। ग्वालियर में व्यापार-उद्योग के विकास के लिए स्थापित की गई यह संस्था मात्र 24 सदस्यों के साथ प्रारंभ हुई थी। यह संस्था आज वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। इस ऐतिहासिक संस्था का 26 मई 2022 को 117वॉ स्थापना दिवस है । इस अवसर पर दिनांक 25 मई2022 को शहर के युवा युद्यमियों के लिए भारत सरकार की ‘स्टार्टअप’ योजना पर एक सेमीनार का आयोजन ‘चेम्बर भवन’ में प्रातः 10.30 बजे किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं विशिष्ठ अतिथि, सांसद- विवेक शेजवलकर होंगे ।
इस उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री विशिष्ठ अतिथि डॉ. राधाशरण गोस्वामी, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ मप्र चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, भोपाल होंगे । यह कार्यक्रम 26 मई को दोपहर में 12.00 बजे ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित होगा ।
इस अवसर पर एमपीसीसीअई के प्रथम अध्यक्ष- लाला भिकारीदास-परिजन, सेठ फूलचन्द राजाजीवाले-परिजन, लाला रामजीदास वैश्य-परिजन, दुर्गाप्रसाद मण्डेलिया-परिजन, श्रीकृष्णदास गर्ग-परिजन, डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, गोविन्द दास अग्रवाल-परिजन, सतीश अजमेरा-परिजन, श्री जी.डी. लड्ढ, विष्णुप्रसाद गर्ग एवं अरविन्द अग्रवाल का सम्मान किया जायेगा।
स्थापना दिवस की रात्रि में 9 बजे सुप्रसिद्ध गायक, अल्ताफ राजा द्वारा अपने नगमें प्रस्तुत किए जाएँगे । साथ ही उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । यह आयोजन संगम वाटिका, झांसी रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में एमपीसीसीआई अध्यक्ष-विजय गोयल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल उपस्थित रहे।

