Latestराज्यराष्ट्रीय

एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल को उज्जैन से हटाया, सूलिया को ग्वालियर भेजा

भोपाल. राज्य शासन ने 13 आइएफएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची सोमवार को जारी कर दी। यह सूची करीब डेढ़ माह से वन सचिवालय, वनमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच घूम रही थी। इस दौरान कई बार सूची में संशोधन भी हुआ। शासन ने अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (एपीसीसीएफ) मनोज अग्रवाल को हटाकर राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय भोपाल में एपीसीसीएफ पदस्थ किया है। अग्रवाल को एपीसीसीएफ होते हुए उज्जैन में मुख्य वनसंरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया था। इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। हाल ही में उन्हें सीसीएफ इंदौर का प्रभार देने की भी तैयारी चल रही थी, इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका था। अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में संचालक एल़ कृष्णमूर्ति हैं, जो एपीसीसीएफ होते हुए सीसीएफ के पद पर कार्य कर रहे हैं। उधर, ग्वालियर वन वृत्त को भी लंबे समय बाद सीसीएफ मिले हैं। वहां खंडवा से टीएस सूलिया को भेजा गया है।

अधिकारी का नाम — कहां से कहां
अर्चना शुक्ला — एपीसीसीएफ राज्य लघु वनोपज संघ — एपीसीसीएफ राज्य वन विकास निगम
टीएस सूलिया — सीसीएफ कार्य आयोजना खंडवा — सीसीएफ ग्वालियर वृत्त
अनिल शुक्ला — वनसंरक्षक , वन्यप्राणी मुख्यालय — वनसंरक्षक, नर्मदापुरम वृत्त
देवांशु शेखर — वनमंडल अधिकारी खंडवा — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल उत्तर बैतूल
अनिल चौपड़ा — उप वनसंरक्षक राज्य वन विकास निगम उमरिया — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल हरदा
अंकित पाण्डेय — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल हरदा — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल ग्वालियर
अखिल बंसल — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल जबलपुर — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल सिंगरौली
बेनी प्रसाद दौतानिया — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल छतरपुर — उप वनसंरक्षक राज्य वन विकास निगम उमरिया
शिवकरण अटोदे — वनमंडल अधिकारी उत्पादन वनमंडल रायसेन — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल नीमच
प्रतिभा अहिरवार — उप वनसंरक्षक राज्य वन विकास निगम भोपाल — वनमंडल अधिकारी माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी
राकेश कुमार डामोर — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल उत्तर बैतूल — वनमंडल अधिकारी सामान्य वनमंडल खंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş