एनकाउंटर में बदमाश के हाथ तमंचा
जालौन. उत्तरप्रदेश के जालौन में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस के फिल्मी एनकाउंटर के किस्से हर बार सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार जालौन पुलिस का एक एनकाउंटर चर्चाओं में हैं। पुलिस का दावा है कि उसने एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को पकड़ा है। लेकिन अब पुलिस अपनी बहादुरी की तस्वीर खींचवा रही थी। तो उसके इस एनकाउंटर की कहानी भी सामने आ गयी है। जिसे लोग फिल्मी बता रहे हैं।
दरअसल, जालौन पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को पकड़ा। इस एनकाउंटर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे 2 पुलिसकर्मी अपने कंधे पर लादकर ले जा रहे हैं। इस बीच बदमाश के हाथ में तमंचा दिखाई दे रहा है। यानी एनकाउंटर के बाद भी बदमाश हाथ में तमंचा लिये रहा है। यही तस्वीर वायरल हो रही है।

