एटीएम में घुसा स्मैकची, बहोड़ापुर पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर. बहोड़ापुरा में देर रात एटीएम में घुसकर मशीन तोड़ने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। घटना बहोड़ापुर चौराहा के पास स्थिति एक्सिस बैंक के एटीएम केन्द्र में रविवार-सोमवार की रात लगभग 2 बजे की है। पकड़े गये आरोपी को हिरासत में लेकर पुसिल पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक नशे आदी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवक स्मैक का नशा करता है। वह नशे में एटीएम में घुसने की बात कह रहा है।
अभी तक बैंक प्रबंधन ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस को बैंक प्रबंधन के शिकायत का इंतजार है तभी आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। त्यौहार पर एसपी अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस बैंक व एटीएम के आसपास सतर्क रहकर गश्त कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर पुलिस की टीम रविवार-सोमवार रात गश्त कर रही थी, तभी बहोड़ापुर चौराहा के पास बने एक्सिस बैंक ATM में एक युवक को जाते देखा। रात 2 बजे उसे इस तरह अंदर जाते देखने पर संदेह हुआ। इस पर पुलिस की टीम ने ATM के पास जाकर निगरानी की। युवक मशीन को चारों तरफ से देख रहा था। पुलिस को समझ आ गए कि युवक के इरादे नेक नहीं हैं। इस पर DIAL 100 में पदस्थ पुलिस जवानों ने गेट पर आ खड़े हुए। पुलिस को देखते हुए एक युवक ATM बूथ से निकल कर भागा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को लेकर जब जवान ATM बूथ में पहुंचे तो मशीन की ऊपरी परत टूटी मिली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। आरोपी को पकड़ने में आरक्षक राघवेन्द्र राजपूत, सुनील शर्मा के साथ ही कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई ओपी शर्मा, मानपाल, जमील खान और जयवीर की भूमिका रही। पकड़े गए युवक की पहचान स्मैकची के रूप में हुई है। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। बैंक प्रबंधन को मामले की सूचना दे दी है। पर अभी तक कोई भी शिकायत नहीं की गई है।
पुलिस की शहर भर के एटीएम पर नजर
घटना के बाद जिले में लगे सभी एटीएम केन्द्रों पर पुलिस ने चेक कर पड़ताल की और जिन एटीएम पर गार्ड सोते हुए मिले उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश दिये है। दीपावली के त्यौहार को लेकर पुलिस सजग है। एसपी अमित सांघी ने थाना पुलिस को भी अलर्ट रहने के लिये निर्देशित किया है।

