Latestराज्यराष्ट्रीय

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, महिला व 3 बेटियों का गला काटाए पति का शव बाथरूम में में लटका मिला

विलाप करते परिजन

प्रयागराज. प्रयागराज से बड़ी व दहलाने वाली सूचना सामने आई है, यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। वारदात नावाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पति-पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया। परिवार में 5 लोग ही थे और वारदात देर रात की गई है। सुबह लोगों को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी अजय कुमार सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हत्या के कारण पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि कौशांबी के भरवारी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था। मृतकों में पति-पत्नी राहुल तिवारी (42), प्रति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू शामिल है।

राहुल तिवारी का शव फंदे पर झूल रहा था
घटनास्थल पर पहुंचते ही जिसने भी ये सीन देखा उसके मन में एक के बाद एक कई सवाल खड़े हो गए। दरअसल राहुल तिवारी का शव फंदे पर झूल रहा था जबकि पत्नी और बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। हत्या के दौरान खून की छीटें दीवारों और कमरे पर फैली थीं। मौत के विरोध को लेकर किए गए संघर्ष की वजह से बेड पर पड़े चारों के शवों पर कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। इतना ही नहीं महिला के पैरों में और तकिया में भी खून लगा है। चौंकाने वाली बात ये है कि बाथरूम में फंदे पर झूल रहे राहुल के शरीर पर जख्म तो नहीं दिख रहे लेकिन बनियान और हाथ में खून लगा है।पांच लोगों की हत्या की जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

किराये के मकान में रहता था परिवार

बताया जा रहा कि राहुल तिवारी नवंबर 2021 से किराये के मकान में रहकर पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। देर रात राहुल तिवारी का परिवार खाना खाकर सो गया। मृतक का परिवार जिस कमरे में रह रहा था, उसका चैनल खुला हुआ था।
राहुल की बहनों ने लगाया हत्या का आरोप
सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था। जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है।
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *