उज्जैन में देश विरोधी नारों का ग्वालियर में किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतलादहन किया
ग्वालियर. मप्र. के उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में देश विरोधी नारे (पाकिस्तान जिन्दाबाद) लगाने के मामले में पूरे मप्र में आक्रोश है। इसके विरोध में सोमवार की शाम कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान का साकेतिक रूप से पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मांग है कि ऐसे लोगों को देश निकाला देना चाहिये और उनकी पहचान कर संपत्ति कुर्क करना चाहिये।
मप्र के उज्जैन में 21 अगस्त को मोहर्रम पर निकाले गये जुलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद जैसे देश विरोध नारे लगाये गये थे। हालांकि इस मामले में उज्जैन पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की है। लेकिन अब यह मामला सियासी होता चला जा रहा है। इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर के फूलबाग चौराहो पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान के झण्डे का दहन किया है।
विरोध प्रदर्शन और पुतलादहन कांग्र्रेस नेता मनीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया और कांग्रेस नेता मनीष शर्मा ने पाकिस्तान का समर्थन करने वालों को चिन्हित करने और उन्हें फंडिंग कौन करता हे। इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की शासन प्रशासन से मांग की है और साथ ही कांग्रेस नेता कहते हैं कि कुछ असामाजिक तत्व है जो हमारे देश में रहते खाते-पीते हैं। भारत की हवा में सांस लेते लेकिन वह हमारे विरोध देश के जिन्दाबाद के नारे लगाते हैं। ऐसे देश विरोधियों की सम्पत्ति कुर्क कर उन्हें देश निकाला दिया जाना चाहिये।

