इनकम टैक्स का छापा-27 ठिकानों पर आईटी कार्यवाही जारी
ग्वालियर. बिल्डर और सराफा कारोबारियों के इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गयी छापा मार कार्यवाही के बाद अब प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) विभाग अब सक्रिय हो गया है। ग्वालियर रियल स्टेट कारोबारियों के साथ इस कार्यवाही में सरकारी अधिकारी ईडी के रडार पर आ गये है। ग्वालियर में बिल्डरों के मिले दस्तावेजों के आधारद पर ईडी ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम तक 27 ठिकानों पर कार्यवाही जारी रहीं है। आज शहर में आईटी गाडि़यां दौड़ती नजर आई।
मंगलवार की दोपहर 3 ठिकानों पर मारे छापे
आईटी की टीम ने बिल्डर एवं सराफा कारोबारी के मिले दस्तावेजों के आधार पर 3 ठिकानों पर छापे में फिलहाल संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है।
लॉकर खुले
आईटी टीम ने लॉकर तो खोले हैं लेकिन इनके संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल पाई। आईटी टीम को मिले दस्तावेजों के आधार केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य सीधे तौर पर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इन छापों में आईटी की टीम अकूल संपत्ति मिलने की खबर आ नरही है। दस्तावेजों अधिकारियों और नेताओं का रियल एस्टेट कारोबारियों के साथ गठजोड के दस्तावेज भी सामने आये। अभी आईटी के सूत्रों ने दबी जुबान से बताया कि ग्वालियर में आईटी की बड़ी कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।

