इनकम टैक्स छापे में 150-200 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी, 40 पुलिस अधिकारियों के संपत्ति में निवेश के मिले दस्तावेज
ग्वालियर. पिछले दो दिन से चल रही आईटी के छापे की कार्यवाही में चेतकपुरी स्थित ऑर्चिड टॉवर में पारस जैन के आवास 40-50 पुलिस अधिकारियों ने संपत्तियों में निवेश किया है। जैसे -जैसे कार्यवाही आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे पुलिस की हार्टबीट बढ़ रही है। आईटी की टीम ने मंगलवार की दोपहर में एक लॉकर खोला जिसमें लगभग 300 ग्राम सोना निकला है। इसके अलावा नरेश खंडेलवाल के मैनेजर फारूख खान को सिटीसेंटर स्थित कंट्रोल रूम में बैठाकर रखा है। सोमवार से मंगलवार की रात की कार्यवाही लगभग 150 करोड ़ से लेकर 200 करोड़ रूपये टैक्स चोरी पकड़ी गयी है।
अन्य शहरों में संपत्ति खरीदने के नहीं मिले दस्तावेज
पारस जैन व उनके सहयोगियों ने करोड़ों रुपए संपत्ति खरीदने में निवेश किया है। खास बात ये है कि सभी संपत्ति ग्वालियर में ही खरीदी गई। विभाग को फिलहाल ग्वालियर के बाहर अन्य किसी शहर में संपत्ति खरीदने संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके अलावा मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारी बामौर स्थित सरिया फैक्ट्री भी गए और दस्तावेज खंगाले। स्टाफ के भी कई लोगों से पूछताछ की गई है।
सराफा कारोबारी के यहां पड़े छापे के पिछली कार्रवाई से जुड़े हैं तार
सराफा कारोबारी पर हुई कार्रवाई के तार पूर्व में हुई कार्रवाई से जुड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ समय पहले शहर के कुछ बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें काफी मात्रा में टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। इस कार्रवाई में ही पारस जैन व उनके सहयोगियों के रियल एस्टेट और हवाला कारोेबार से जुड़े होने के साक्ष्य मिले थे। इसी के आधार पर आयकर विभाग ने जानकारी जुटाई और रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।
आईटी टीम ने बिल्डर पारस से जुडे 3 ठिकानों पर की रेड
आईटी टीम ने बिल्डर पारस जैन को मल्टी बनाने के लिये सरिया सप्लाई करने वाले साकेत सोमानी, अभिषेक सोमानी और मारबल सप्लाई करने मालू मारबल के प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्यवाही शुरू की है।
पारस के साथ ट्रांजेक्शन करने वाले पुलिस अधिकारी
आईटी की टीम आज चौकाने वाले दस्तावेज मिले जिन्होंने रियल एस्टेट के कारोबार में पारस के साथ निवेश किया है। ऐसे पुलिस अधिकारियों की 40-50 शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
छापे मिला नगद केश में बैंक में जमा
इनकम टैक्स की टीम को छापे की कार्यवाही जब्त नगद कैश लगभग 2 से 4 करोड़ रूपये महाराज बाड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराया गया है।

