इजरायली बोले अब तो जिन्दगी नर्क हो गयी, अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे इजरायली
नई दिल्ली. फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल का युद्ध जारी है। इस दौरान इजरायल में लोगों ने प्रदर्शन किया और अपनी सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाये गये अपने नागरिकों को वापिस लाने की मांग की। बंधकों की रिहाई के लिये प्रदर्शन के बीच लोगों ने कहा है कि हमारा किसी से संपर्क नहीं हो रहा है। हम नर्क की स्थिति में पहुंच गये हैं।

प्रदर्शन के बीच लोगों ने कहा है कि हमारा पूरा संपर्क टूट गया है न जीवित रहने के कोई निशान मिल रहे हैं और न ही संकेत । अब 2 सप्ताह बीच गये है और हम यहां हैं, हमारे 200 से ज्यादा लोग बंधक बने हुए हैं और हम यहां अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिये जुटे हैं। प्रदर्शन करने वाले लोगबों ने कहा है कि दुनिया और अंर्तराष्ट्रीय समुदाय को लोग हमारी मदद करनी चाहिये ताकि हम अपने बंधकों को छुड़ा सके। हमउ न्हें वापिस लाने की मांग कर रहे हैं।

7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हमला किये जाने के बाद लापता हुए लोगों ने परिवारों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार की रात राजधानी तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाये गये उनके संबंधियों को वापिस लाने के लिये तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। वहीं, हमास ने कहा है कि उसे 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमले के दौरान करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया था। 1973 के अरब इजरायल युद्ध के बाद से यह हमास द्वारा किया गया। सबसे बड़ा हमला किया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में इजरायली नागरिक मारे गये थे।
23 लाख फिलस्तीनियों के घर बरबाद
इजरायल ने हमास आतंकवादियों द्वारा 7 अक्टूबर को किये गये हमले का जवाब गाजा पर बमों की बरसात कर दी थी। जिसमें 23 लाख फिलस्तीनियों के घर बरबाद हो गये थे। जरूरी बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा और पूरा गाजा ऐसा लगता है मलबे में तब्दील हो गया है।

