Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर अग्निकांड का आरोपी गिरफ्तार, लड़की को सबक सिखाने आशिक ने लगाई थी आग

इंदौर. शहर के विजय नगर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इस हादसे में एक महिला सहित 6 लोग जिंदा जल गए थे, शनिवार शाम तक इस अग्निकांड को पार्किंग में लगी आग के कारण हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन शाम को ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली, पुलिस ने संजय उर्फ शुभम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर लोहा मंडी से हुआ गिरफ्तार
जैसे ही पुलिस को पता चला कि ये अग्निकांड हादसा नहीं बल्कि एक सिरफिरे आशिक ने आग लगाकर 7 लोगों की जान ले ली है, पुलिस सारे काम छोड़कर आरोपी को तलाशने में जुट गई, रविवार रात को आरोपी लोहा मंडी क्षेत्र में नजर आया, पुलिस की नजर पड़ते ही वह भागने लगा, इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा, भागदौड़ और पकडऩे के कारण वह गिर भी गया था, जिसके कारण उसे चोटें भी आई है, इस कारण उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

एकतरफा प्यार कीआगमें जिंदा जले 7 लोग
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि बिल्डिंग में जिस युवक ने आग लगाई उसका नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित है जो कि यूपी के झांसी का रहने वाला है। इतना ही नहीं आरोपी करीब 6 महीने पहले तक इसी बिल्डिंग में रहता था। आरोपी संजय बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। लेकिन वो फिर भी युवती पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने बिल्डिंग में रखी युवती की गाड़ी को आग लगाई थी और यही आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। जिस युवती से आरोपी एकतरफा प्रेम करता था वो भी घटना में घायल हुई है हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी उसका इलाज चल रहा है। युवती से भी पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş