Latestराज्यराष्ट्रीय

आर्यन खान का कबूलनामा, ड्रग्स लेने की बात मानी, एनसीबी को कहा मैं चरस पीता हूं

मुंबई. क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान जेल में हैं। किला कोर्ट से शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे। इस बीच पता चला है कि आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने एनसीबी की पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। आर्यन ने कहा है कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे। एनसीबी ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकाल कर दिया था। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

कार्रवाई से पहले एनसीबी ने एनडीपीएस की धाराएं बताईं
पंचनामे के मुताबिक एनसीबी अफसर आशीष रंजन प्रसाद ने आर्यन और अरबाज को पूछताछ की वजह बताई। इसके बाद प्रसाद ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के बारे में दोनों को समझाया। एनसीबी ने आर्यन और अरबाज को ये विकल्प भी दिया कि अगर वे चाहें तो उनकी तलाशी गजेटेड अधिकारी या फिर मजिस्ट्रेट के सामने ली जा सकती है, लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया।

आर्यन और अरबाज ने ड्रग्स होने की बात मानी
पंचनामे के मुताबिक जांच अधिकारी ने आर्यन और अरबाज से पूछा कि क्या उनके पास किसी तरह की नारकोटिक्स ड्रग्स है जवाब में दोनों ने प्रतिबंधित ड्रग्स होने की बात कबूल की। अरबाज ने एनसीबी अधिकारियों को बताया कि उसके जूतों में चरस है इसके बाद अरबाज ने जूतों में रखे एक जिप लॉक पाउच को खुद ही निकाल कर दे दिया।

दोनों ने ड्रग्स लाकर पार्टी में जाने की बात मानी
इस पाउच के अंदर काले रंग का चिपचिपा पदार्थ था। डीडी किट से इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई कि ये चरस है। पंचनामे के मुताबिक अरबाज ने माना कि वह आर्यन के साथ चरस का सेवन करता है और वे इस क्रूज सफर पर धमाल मचाने के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद जब आर्यन खान से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी माना कि वे चरस लेते हैं ये चरस क्रूज पर सफर के दौरान स्मोकिंग के लिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *