आरजेएन अपोलो में पहली बार हुआ किड़नी प्रत्यार्पण सफल रहा-डॉ. मनीष गुप्ता
ग्वालियर आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में प्रथम सफल किड्नी प्रत्यारोपण 17 अक्टूबर रविवार को आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में प्रथम सफल किड्नी प्रत्यारोपण किया गया। जैसा कि अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ किड्नी रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष गुप्ता ने बताया की मरीज़ कोमल सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बक्शीपुरा जिला भिंड निवासी जिनकी दोनो किड्नी ख़राब थीं और वह लगभग 2 साल से डायलिसिस करा रहे थे जिनको उनकी माँ श्रीमती शगुना उम्र 55 वर्ष ने एक किड्नी दान दी। प्रत्यारोपण के पहले सभी जाँचे की गयीं एवं विधिवत अंग प्रत्यारोपण कमेटी की सहमति के बाद यह ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के 8 दिन बाद मरीज़ को डिस्चार्ज कर दिया गया, डिस्चार्ज के समय मरीज़ की प्रत्यरोपित किड्नी नोर्मल काम कर रही थी प्रत्यारोपण टीम के सदस्य डॉक्टर मनीष गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश गुप्ता, डॉक्टर जितेन्द्र राजपूत, डॉक्टर गोकरण माँझी एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर मनमोहन सिंह यादव, डॉक्टर महेंद्र गंगिल और डॉक्टर वत्सला थे।
भविष्य में किड्नी प्रत्यारोपण की सुविधा आरजेएन अपोलो हॉस्पिटल में बड़े शहरों के मुकाबले कम खर्च पर उपलब्ध रहेगी और मरीज और उनके परिजनों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा ग्रुप के सीईओ मुकेश सभरवाल ने बताया डॉ पुरेंद्र भसीन एवं डॉक्टर प्रियंवदा भसीन ने ग्वालियर एवं आसपास के किडनी मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट की सुविधा आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में शुरू की है। जिसमें अत्याधुनिक तकनीक के साथ किडनी प्रत्यारोपण किया जा रहा है। एडिशनल डायरेक्टर डॉ गिरीश अरोड़ा मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ मनोज श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर अवधेश शर्मा एडमिनिस्ट्रेटर पुनीत श्रीवास्तव हॉस्पिटल के ऑपरेशन मैनेजर डॉ अमित कमलेश एवं डॉ राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।

