LatestNewsराष्ट्रीय

आनंदनगर में निगमायुक्त स्वयं सफाई करवाई

ग्वालियर. नगरनिगम की हेल्पलाइन पर आई शिकायत के बाद निगमायुक्त संदीप माकिन स्वयं मौके पर पहुंच गये और वहां खड़े रहकर अपनी आंखों के सामने सफाई करवाई। आनंद नगर में कॉलोनी के बीच में ही लोगों ने अस्थाई कचरा घर बना रखा था। सफाई व्यवस्था को लेकर नगरनिगम कुछ समय से गंभीर दिखाई दे रही थी।

सोमवार को नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर पर सफाई न होने पर कॉल आया था। इसी समय नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन का निरीक्षण पर निकलना हुआ। कॉल को ध्यान में रखकर वो आनंद नगर क्षेत्र में पहुंचे। यहां वीनस पब्लिक स्कूल के सामने बने अस्थाई कचरे के ढेर पर बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा था। बीमारियों का खतरा भी पनप रहा था। आयुक्त ने खुद खड़े होकर तत्काल कचरा साफ कराया और गाड़ियों में भरवाकर फिकवाया है। अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वापस यहां कचरा न जमा हो।

हेल्प लाइन पर आई शिकायतों को तत्काल दूर करें

निगमायुक्त संदीप माकिन ने सभी वार्ड मॉनिटर को निर्देश दिए हैं कि उनके नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। किसी भी मॉनिटर के मोबाइल या हेल्प लाइन नंबर पर सफाई व्यवस्था से संबंधित कोई भी शिकायत आती है , तो उस पर तत्काल अमल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet